Apr 27, 2026

पेयजल योजना और पुल निर्माण में देरी पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने खोला मोर्चा,  जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

post-img


रुद्रप्रयाग। जनपद के भरदार क्षेत्र में विकास कार्यों में हो रही भारी लापरवाही और पेयजल संकट को लेकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से मुलाकात कर दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसाया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मोहित डिमरी ने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत क्वीलाखाल-सौंदा लिफ्ट पंपिंग योजना (फेज-2) की दयनीय स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कार्यदायी संस्था यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर की घोर लापरवाही के कारण 11 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति हो चुकी है, उसे अभी भी संरक्षण दिया जा रहा है, जो कि भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। वर्तमान में भरदार के 20 गांवों के 65 तोक भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं।
 

धर में लटका भरदारी गाढ़ का पुल
रुद्रप्रयाग। दूसरे महत्वपूर्ण विषय में डिमरी ने सेमलता-कफना-सतनी-सौराखाल मोटरमार्ग पर भरदारी गाढ़ में पुल निर्माण कार्य रुकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि च्डळैल् के तहत सड़क तो बन गई, लेकिन पुल न होने से बरसात के समय कफना, सतनी और सौराखाल जैसे गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। निर्माण कार्य शुरू होकर बीच में रुक जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मोहित डिमरी ने मांग की है कि दोषी कंपनी के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पेयजल योजना और पुल निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा, प्रशासन जनहित को सर्वाेपरि रखे। यदि शीघ्र ही धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।