रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके सामान की सुरक्षा के प्रति भी जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आए एक श्रद्धालु का नोटों से भरा बैग सुरक्षित ढूंढकर उन्हें सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, कुसवा उत्तर प्रदेश) निवासी श्रद्धालु राजा सागर अपने परिवार के साथ बाबा केदार के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच शटल सेवा का उपयोग करते समय उनका बैग अनजाने में वाहन में ही छूट गया। बैग में 30000 नगद राशि सहित कई महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और पहचान संबंधी कागजात मौजूद थे।
बैग खोने की सूचना मिलते ही श्रद्धालु ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनप्रयाग पुलिस और शटल पुल पर तैनात टीम ने बिना समय गंवाए श्सर्च ऑपरेशनश् शुरू किया। पुलिस टीम ने तत्काल शटल गाड़ियों की सघन चेकिंग शुरू की और कुछ ही समय के भीतर उस वाहन को चिह्नित कर लिया जिसमें बैग छूटा था।
सोनप्रयाग पुलिस ने पूरी धनराशि और सभी दस्तावेजों के साथ बैग सुरक्षित पाकर उसे राजा सागर के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर श्रद्धालु का परिवार भावुक हो गया। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यकुशलता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि, ’ष्पहाड़ की पुलिस ने न केवल हमारी यात्रा सुगम बनाई, बल्कि संकट के समय ईमानदारी की जो मिसाल पेश की है, वह अविस्मरणीय है। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए ड्यूटी पर तैनात टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाना पुलिस की प्राथमिकता है और हर श्रद्धालु की मदद के लिए पुलिस बल 24 घंटे तत्पर है।
Trending
पेयजल योजना और पुल निर्माण में देरी पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
केदारनाथ यात्रा: मौत के मुंह से खींच लाई प्रशासन की तत्परता, गंभीर बीमार नेपाली श्रद्धालु का एयर रेस्क्यू
श्रद्धालु का 30,000 नगद और दस्तावेजों से भरा बैग लौटाकर पुलिस ने पेश की मिसाल
जन संवाद में गूंजीं गांव की समस्याएं, दर्ज सात शिकायतों में से तीन मौके पर निस्तारण
चार राउंड फायरिंग से सहमा लक्सर: कार सवार महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घोड़ा-खच्चर संचालन से केदारनाथ यात्रा बनी अधिक सुगम, 8,300 पशुओं का हुआ फिटनेस परीक्षण 19 स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था,
आनंदपुर में लोग खुद को घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहे
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेशः मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर बनेगी हाई पावर कमेटी! 8 हफ्तों में समाधान और जनसुनवाई के बाद सरकार लेगी अंतिम फैसला
श्रद्धालु का 30,000 नगद और दस्तावेजों से भरा बैग लौटाकर पुलिस ने पेश की मिसाल
- by Praveen Singh
- Apr 27, 2026