Mar 14, 2026

धानी खाट की महिलाओं ने किया शराब बंदी का ऐलान, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

post-img


उल्लंघन करने पर लिया जाएगा 21000 का अर्थदंड 
ग्रामसभा की आम बैठक में लिया गया निर्णय
रुद्रप्रयाग। जनपद के ग्रामसभा धानी खाट में महिलाओं ने शराब के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए गांव में शराब बंदी का ऐलान कर दिया है। ग्रामसभा की आम बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में शराब के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने कहा कि शराब की बढ़ती प्रवृत्ति से सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे परिवारों में विवाद और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए महिलाओं ने पहल करते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में तय किया गया कि गांव में होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्य, कार्यक्रम, समारोह या सामूहिक आयोजन में शराब का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उससे 21 हजार का अर्थदंड लिया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि यह निर्णय गांव के बेहतर सामाजिक माहौल और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस निर्णय का समर्थन करने और गांव को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। ग्रामीणों ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया। ग्रामसभा ने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से गांव में सामाजिक सौहार्द और शांति का माहौल मजबूत होगा। इस दौरान