ब्लैक में सिलेंडर सप्लाई का आरोप,
प्रशासन ने कहा स्थिति पर रखी जा रही नजर
रुद्रप्रयाग। जनपद में रसोई गैस की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने लगी है। हालात यह हैं कि गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे एजेंसी परिसर में भारी भीड़ उमड़ रही है और कई बार उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच कहासुनी और झड़प की स्थिति भी बन रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद अधिकांश उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई परिवारों ने गैस एजेंसी के बाहर ही डेरा डाल रखा है ताकि जैसे ही सिलेंडर आए, उन्हें मिल सके।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बाजारों में ब्लैक में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वालों को एक साथ कई सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जबकि आम जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है।
स्थानीय निवासी नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद में गैस की किल्लत बनी हुई है, लेकिन प्रशासन यह कह रहा है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता लगातार परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि स्थिति को लेकर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन विभाग और होटल संगठनों के साथ बैठक भी की जा रही है। यदि पेट्रोलियम और एलपीजी गैस की कमी की स्थिति बनती है तो उससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Trending
रेखा नेगी ने कहा- केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने किया निराश, अब सड़क पर होगा फैसला
नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे को लेकर एडवाइजरी जारी, सील बंद पैकेट, एक्सपायरी लिखना जरूरी
धानी खाट की महिलाओं ने किया शराब बंदी का ऐलान, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध
राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 मामलों का निस्तारण, 71 लाख से अधिक की समझौता राशि वसूल
रुद्रप्रयाग में गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ सुबह से लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, एजेंसी के बाहर डेरा डाले बैठे लोग
कोठगी-घोलतीर मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, 18 साल से लंबित है पुल निर्माण, सरकार पर उपेक्षा का आरोप
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, 25 सिलेंडर जब्त
केदारनाथ पैदल मार्ग की कच्ची दुकानों को पूर्ववत संचालित करने की मांग, केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
रुद्रप्रयाग में गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ सुबह से लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, एजेंसी के बाहर डेरा डाले बैठे लोग
- by Praveen Singh
- Mar 14, 2026