रुद्रप्रयाग। पूर्व सैनिक संगठन अगस्त्यमुनि के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बालम सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष राय सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक विमर्श हुआ। नवनियुक्त कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बालम सिंह ने संगठन को आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास रहेगा कि किसी भी पूर्व सैनिक को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर संगठन के कैप्टन दलबीर सिंह राणा, वीर सिंह रावत, दरमान सिंह सिंधवाल, दिगपाल सिंह नेगी, बख्तावर सिंह कंडारी, शिशुपाल सिंह कठैत, पृथ्वी सिंह सहित अन्य मौजूद रहें। सभी ने विभाग से बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।