May 27, 2026

हिमालय की वादियों में गूंजा योग और हरियाली का संदेश,

post-img

कार्तिक स्वामी मंदिर में “हरित योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन,

 

रुद्रप्रयाग। भगवान कार्तिकेय की तपोस्थली कार्तिक स्वामी मंदिर प्रांगण में आयोजित “हरित योग कार्यक्रम” उत्साह, ऊर्जा और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर संचालक के.एस. नेगी द्वारा किया गया। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करता है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश तिवारी (मुख्य फार्मेसी अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चोपता), राजीव तिवारी (फार्मेसी अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बाडव) एवं रवींद्र सिंह (योग अनुदेशक, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बाडव) द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनिल टम्टा, आरुष बुटोला, मयंक कुमार टम्टा सहित लगभग 35 पर्यटकों एवं योग प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया।

योगाभ्यास के उपरांत विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को बैज अलंकरण किया गया तथा शुद्ध पेयजल एवं फलों का वितरण किया गया। हिमालयी वादियों के बीच प्राकृतिक वातावरण में योग कर प्रतिभागियों ने विशेष उत्साह एवं आनंद व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. रघुवीर सिंह पाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी रुद्रप्रयाग, के निर्देशन तथा डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ, नोडल अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, के सहयोग से किया गया। “हरित योग कार्यक्रम” ने स्वास्थ्य, योग और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमि