Feb 16, 2026

केदारनाथ आस्था पथ पर शराब ठेके में खुला खेल!! लाखों की अवैध कमाई का खेल? उठने लगी ठेका बंद करने की मांग,, आबकारी विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल?

post-img

रुद्रप्रयाग।

धार्मिक आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम जाने वाले आस्था पथ पर काकड़ागाड़ स्थित एक सरकारी शराब ठेके में ओवर रेटिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि 760 रुपये कीमत की शराब लेने पर ग्राहक से 830 रुपये लिए गए। यानी की संचालक अब तक लाखों की अवैध कमाई कर चुका है। सरकारी शराब की दुकान का पिछले कुछ दिन पहले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल है। अब नया सामने आया है। 

 

स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है। यदि प्रतिदिन सैकड़ों बोतलों की बिक्री हो रही है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक संचालक लाखों रुपये की अवैध कमाई कर चुका है। ग्राहकों का कहना है कि जब अतिरिक्त राशि पर सवाल उठाया जाता है तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। कई लोग विरोध करने से बचते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आक्रोश पनप रहा है।

 

जिस पवित्र मार्ग से होकर श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचते हैं, वहीं इस तरह की कथित लूट ने लोगों को हैरान कर दिया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि सरकारी लाइसेंस प्राप्त ठेका यदि तय दर से अधिक कीमत वसूल रहा है, तो यह सीधा नियमों का उल्लंघन है। 

 

आबकारी विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल–

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या आबकारी विभाग और जिला प्रशासन को इस ओवर रेटिंग की भनक नहीं? या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं? स्थानीय लोग इसे प्रशासन की “कुंभकर्णी नींद” बता रहे हैं।

 

उठने लगी ठेका बंद करने की मांग–

मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन खड़ा किया जा सकता है।

यदि जांच में ओवर रेटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लाइसेंस निरस्तीकरण की मांग भी जोर पकड़ सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और आस्था पथ पर चल रहे इस ‘रेटिंग खेल’ पर कब लगाम लगती है।