रुद्रप्रयाग। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने नवाचारों और समर्पण के लिए विख्यात डॉ. अनुभा पुंडीर को 19 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में सर्वोच्च अकादमिक उपाधि ’डीलिट’ से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और निरंतर जारी समाज सेवा के लिए प्रदान किया जाएगा।
वर्तमान में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के पीडीपी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. पुंडीर पिछले 22 वर्षों से शैक्षणिक एवं कॉरपोरेट जगत में एक प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को उत्तराखंड और देश के शिक्षा जगत के लिए एक बड़े गौरव के रूप में देखा जा रहा है।
डॉ. अनुभा पुंडीर को देश के 15 राज्यों में ’भारत झोला वुमन’ के नाम से पहचाना जाता है। वे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में गहराई से जुडी हैं। विशेष रूप से भरतनाट्यम, योग और यज्ञ के माध्यम से वे भारतीय ज्ञान परंपरा को युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही हैं। उनका उद्देश्य भविष्य में भारतीय ज्ञान प्रणाली का वैश्विक स्तर पर संवर्धन करना है।
डॉ. पुंडीर की सेवाओं को वैश्विक मंचों पर भी सराहा गया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने ‘कर्मवीर प्लेटिनम चक्र’ और सार्क की ओर से ‘नोबल सिटिजन अवॉर्ड’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से पहले ही नवाजा जा चुका है। व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण में उनके की ओर से अपनाई गई समाजोन्मुख शिक्षण प्रणाली आज हज़ारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उनकी इस नवीनतम उपलब्धि पर प्रदेश के शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे राष्ट्र के लिए सम्मान की बात कहा।
Trending
केदारनाथ आस्था पथ पर शराब ठेके में खुला खेल!! लाखों की अवैध कमाई का खेल? उठने लगी ठेका बंद करने की मांग,, आबकारी विभाग और जिला प्रशासन पर सवाल?
उत्तराखंड: 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, गढ़वाल आयुक्त ने व्यवसायियों संग तैयारियों पर की अहम बैठक
शिक्षा और समाज सेवा का संगम : डॉ. अनुभा पुंडीर डीलिट’ की मानद उपाधि से होंगी सम्मानित
देवभूमि की देहरी पर बसंत की दस्तकः वादियों में बिखरी फ्यूंली की पीली रंगत“
नीहारिका तोमर ने संभाली रुद्रप्रयाग पुलिस की कमान, 20वें पुलिस अधीक्षक के रूप में संभाला पदभार,
उत्तराखंड में शिक्षा का डिजिटल बदलाव, 54 हजार शिक्षकों को एआई आधारित प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
सिविल न्यायालय में अधिवक्ता चैम्बर का सीएम ने किया लोकार्पण, 20 नए चैम्बरों की घोषणा
उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के लिए 14 हजार से अधिक अधिवक्ता करेंगे मतदान
शिक्षा और समाज सेवा का संगम : डॉ. अनुभा पुंडीर डीलिट’ की मानद उपाधि से होंगी सम्मानित
- by Praveen Singh
- Feb 16, 2026