Apr 03, 2026
govt-ads

रुद्रप्रयाग में पुलिस का प्रातःकालीन सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों व यातायात उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

post-img

रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देश पर सुबह पांच से नौ बजे तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

अभियान के तहत जनपद के सभी पांचों कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेज न होने पर कई चालान किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन भी अभियान का प्रमुख हिस्सा रहा। पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन की कार्रवाई को अंजाम दिया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पुलिस के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।