Apr 03, 2026
govt-ads

यात्रा तैयारियों को लेकर बीकेटीसी ने कसी कमर, सदस्य विनीत पोस्ती के नेतृत्व में केदारनाथ धाम पहुंची टीम,

post-img

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति ने कमर कस ली है। समिति की एक टीम धाम पहुंच गई है, जो मंदिर के सामने और आस-पास बर्फ सफाई के कार्य में जुट गई है। साथ ही बिजली व पानी व्यवस्था में जुट गई है।

बता दें कि ओंकारेश्वर मंदिर में भैरव पूजा के साथ बाबा केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा। डोली 19 अप्रैल को शीतकालीन गद्दीस्थल से रवाना होकर 21 अप्रैल दोपहर तक धाम पहुंच जाएगी। जिसके बाद 22 अप्रैल की सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।

ऐसे में यात्रा तैयारियों को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति ने भी कमर कस ली है। बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती के नेतृत्व में धाम पहुंची टीम इन दिनों मंदिर प्रांगण में बर्फ सफाई के कार्य में जुटी हुई है। जबकि भवनों में बिजली और पानी की व्यवस्थाएं भी दुरूस्त की जा रही है। मंदिर समिति का दावा है कि धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। धाम में व्यवस्थाआेंं को बनाने में जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।