गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की प्रभात रेंज गुप्तकाशी में विभागीय कर्मचारियों को आधुनिक डिजिटल उपकरणों के उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वन्य जीव संरक्षण, वन सुरक्षा तथा निगरानी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन, जीपीएस, ट्रैप कैमरा सहित विभिन्न आधुनिक उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्राफिक हिल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा काला ने बताया कि वर्तमान समय में वन्य जीवों की सुरक्षा, मानवजनित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए इन उपकरणों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीकों के माध्यम से वन क्षेत्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव है, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सकती है। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को उपकरणों के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ उनके व्यावहारिक उपयोग की भी जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी विमल भट्ट ने वनों और औषधीय पौधों की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उखीमठ रेंज के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
Trending
मोबाइल के बढ़ते चलन से बच्चों की लिखावट हो रही कमजोर, स्क्रीन के आगे कलम की हार, हस्तलेखन से दूर हो रहे छात्र
डिजिटल उपकरणों के उपयोग को लेकर वन कर्मियों को दिया प्रशिक्षण,
आत्मा योजना को मिली नई गति, 144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत, किसानों की आय बढ़ाने व नवाचार पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,
कवि कुलतिलक शिरोमणि सम्मान से नवाजे गए दो समाजसेवी, धूमधाम से मनाया गया प्रसिद्ध फ्रांसीसी विचारक डॉ जैक्सवीन का जन्म दिन,
केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी, यात्रा तैयारियां प्रभावित, साफ किए गए रास्ते दोबारा बर्फ से ढके, कपाट खुलने से पहले बढ़ी चिंता,
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने किया तल्लानागपुर क्षेत्र का भ्रमण, 2.44 करोड़ की लागत से चोपड़ा-डूंगरी मोटरमार्ग का लोकार्पण,
पेंशन सूची में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए डिजिटल और भौतिक मेल: देहरादून में 15 जून तक सत्यापन की समयसीमा
चमोली में डंडी-कंडी बनी जीवनदायिनी: सड़क विहीन गांव में घायल महिला को ग्रामीणों ने समय पर पहुंचाया अस्पताल