रुद्रप्रयाग। जनपद में कृषि विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजना की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत योजना के तहत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी प्रसार कार्यक्रमों तथा कृषि क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों का आकलन भी किया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आत्मा योजना की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें कुल 144 लाख की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर कृषि को लाभकारी बनाया जाए।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजना के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में कृषि विकास को भी गति मिलेगी। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव गोपाल, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल तथा एलडीएम अनु रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
उत्तराखंड में मतदाताओं का सशक्तिकरण: पात्र निवासियों के लिए नए पंजीकरण की सुविधा में बीएलए की भूमिका
भारतीयों को बिना देरी ईरान छोड़ने को कहा
मृतक आश्रित नौकरी के बावजूद बाबू डिमोट
पहले दिन की मुख्य झलकियां: सीएम धामी द्वारा 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का वर्चुअल लॉन्च
पीएम इंटर्नशिप योजना को लेकर छात्रों को किया जागरूक, महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
ऑस्ट्रेलिया में ब्रेथ टेस्ट में फेल हुए वॉर्नर
25 वर्षों बाद निकली भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा, चोपता क्षेत्र में भक्तिभाव का संचार
ऊखीमठ में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव, स्कूलों में 878 नौनिहालों ने लिया प्रवेश
आत्मा योजना को मिली नई गति, 144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत, किसानों की आय बढ़ाने व नवाचार पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,
- by Praveen Singh
- Apr 04, 2026