Jun 26, 2026

बच्छणस्यूं में एसआईआर अभियान को धार देने जुटे भाजपा कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बूथ सशक्तिकरण का दिया मंत्र

post-img

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने शुक्रवार को बच्छणस्यूं मंडल में एसआईआर अभियान को लेकर मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी, समर्पण और आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ आधारित संरचना पर खड़ा है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि एसआईआर अभियान संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

 

बैठक में अभियान की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बच्छणस्यूं मंडल अध्यक्ष शशि सिंह नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश चंद्र, बुद्धिबल्लव ममगाई सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र पालक, सभी बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 उपस्थित रहे।