Mar 25, 2026
govt-ads

जवाड़ी में छात्रों को किया गया बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व बाल कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

post-img

रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय के नजदीक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जवाड़ी में बाल सुरक्षा एवं किशोरावस्था विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं बाल कल्याण समिति रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था से जुड़े शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने इस दौरान “गुड टच और बैड टच”, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा गलत संगत से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या आपात स्थिति में वे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं, जहां 24 घंटे निःशुल्क सहायता उपलब्ध रहती है।

कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्टिव सत्र, प्रश्नोत्तर और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल और स्पष्ट भाषा में समाधान किया गया।

बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

समापन अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने चाइल्ड हेल्पलाइन और ब्ॅब् टीम का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों से प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।