एनएच-107 के पास पेट्रोल पंप के समीप नदी में डाला जा रहा मलबा
रुद्रप्रयाग। जनपद के तिलवाड़ा क्षेत्र में नदी में कथित तौर पर अवैध रूप से निर्माण मलबा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 107 के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट कटिंग से निकला मलबा सीधे नदी में डाला जा रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार निर्माण कार्यों से निकलने वाला मलबा लगातार नदी में फेंका जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह गतिविधि प्रशासन की नजरों के सामने हो रही है, लेकिन अभी तक इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
मंदाकिनी नदी पर बढ़ रहा खतरा
रुद्रप्रयाग। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह मलबा डालने से मंदाकिनी नदी का जल प्रदूषित हो सकता है और नदी की प्राकृतिक धारा भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा यह कार्य न्यायालय के निर्देशों और पर्यावरणीय नियमों की भी अनदेखी माना जा रहा है।
प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
रुद्रप्रयाग। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मौके पर जांच कर दोषियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही लोगों ने नदी में डाले गए मलबे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने की भी मांग की।
चारधाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा पर भी चिंता
रुद्रप्रयाग। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र चारधाम यात्रा मार्ग का मुख्य पडाव है। ऐसे में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे नदी और आसपास के पर्यावरण को दीर्घकालिक नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्र के पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Trending
मोबाइल के बढ़ते चलन से बच्चों की लिखावट हो रही कमजोर, स्क्रीन के आगे कलम की हार, हस्तलेखन से दूर हो रहे छात्र
डिजिटल उपकरणों के उपयोग को लेकर वन कर्मियों को दिया प्रशिक्षण,
आत्मा योजना को मिली नई गति, 144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत, किसानों की आय बढ़ाने व नवाचार पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,
कवि कुलतिलक शिरोमणि सम्मान से नवाजे गए दो समाजसेवी, धूमधाम से मनाया गया प्रसिद्ध फ्रांसीसी विचारक डॉ जैक्सवीन का जन्म दिन,
केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी, यात्रा तैयारियां प्रभावित, साफ किए गए रास्ते दोबारा बर्फ से ढके, कपाट खुलने से पहले बढ़ी चिंता,
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने किया तल्लानागपुर क्षेत्र का भ्रमण, 2.44 करोड़ की लागत से चोपड़ा-डूंगरी मोटरमार्ग का लोकार्पण,
पेंशन सूची में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए डिजिटल और भौतिक मेल: देहरादून में 15 जून तक सत्यापन की समयसीमा
चमोली में डंडी-कंडी बनी जीवनदायिनी: सड़क विहीन गांव में घायल महिला को ग्रामीणों ने समय पर पहुंचाया अस्पताल
तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी में अवैध मलबा डंपिंग का आरोप, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
- by Praveen Singh
- Mar 08, 2026