रुद्रप्रयाग। जनपद में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण और वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। इसी क्रम में जखोली रेंज के वन क्षेत्र में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को ड्रोन निगरानी के जरिए चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमनकी ओर से स्वयं ड्रोन के माध्यम से वन क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार बीते 20 मई को ड्रोन मॉनिटरिंग के दौरान जखोली रेंज के तैला कक्ष संख्या-07 में एक व्यक्ति वन क्षेत्र में आग लगाते हुए दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल वन दरोगा बड़मा अनुभाग और बीट अधिकारी तैला को दी गई। विभागीय टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अगले दिन 21 मई को वन विभाग की टीम ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि ग्राम एवं पोस्ट पंद्रोला कुमड़ी, तहसील जखोली निवासी त्रिलोक सिंह जगवान पुत्र बचन सिंह ने वन क्षेत्र में आग लगाई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 (संशोधित 2001) की धारा 26(ख) एवं 26(ग) के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। इन धाराओं में आर्थिक दंड और अधिकतम दो वर्ष के कारावास का प्रावधान है। विभाग द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि वन विभाग का मुख्य उद्देश्य आमजन के सहयोग से वनाग्नि की घटनाओं को रोकना और लोगों को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से 5 मई से 11 मई 2026 तक वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग जनसहभागिता को प्राथमिकता देता है, लेकिन जानबूझकर जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान फायर सीजन में अब तक वनाग्नि से जुड़े 13 मामलों में गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
Trending
केदारनाथ धाम में सेनानायक एसडीआरएफ ने यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा
ग्राउंड जीरो पर पहुँचे सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी,, केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा,
12 साल बाद भी अधूरा चिरबटिया कृषि महाविद्यालय का भवन, खंडहर में तब्दील हुई करोड़ो की इमारत
ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज
खाद्य एवं औषधि सुरक्षा को लेकर डीएलएसए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
आपदा प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे कबीना मंत्री भरत सिंह चौधरी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं,
द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिनों में 2200 के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या,
ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज
- by Praveen Singh
- May 22, 2026