13 वर्ष बाद गूंजेंगे मां छिन्नमस्ता के जयकारे,
रुद्रप्रयाग। सिलगढ़ पट्टी के ग्राम भंणगा में स्थित 10 महाविद्याओं में से एक, मां छिन्नमस्ता के अत्यंत सिद्ध और गुप्त तीर्थ में एक बार फिर भक्ति का सैलाब उमड़ने वाला है। फरवरी 2011 के बाद, अब 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मां भगवती का भव्य महायज्ञ शुरू हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और लंबे समय से शांत पड़े गांव में धियाणियों और प्रवासियों के आगमन से रौनक लौट आई है।
धार्मिक ग्रंथों और स्कंद पुराण के केदारखंड के अनुसार, सूर्यप्रयाग के उत्तर भाग में देवी के इस परम गुप्त पीठ की स्थिति का वर्णन मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में यहां भगवान शिव और माता पार्वती का निवास था। मान्यता है कि एक बार देवी छिन्नमस्तिका पिनपिना के सौड़ की ओर जा रही थीं, तभी उन्हें पहाड़ी के शिखर पर एक दिव्य मंदिर दिखा। उस स्थान तक पहुंचने के लिए देवी ने लाल गाय का रूप धारण कर एक बड़े खेत को पार किया। जाखनी गांव के लोगों के गाय को देखकर शोर मचाने पर देवी ने कन्या का रूप धर लिया और अंततः इसी स्थान पर अपने विकराल छिन्नमस्ता स्वरूप में प्रकट हुईं। लोक मान्यताओं के अनुसार, देवी छिन्नमस्ता के प्रकट होने के साथ ही यहां सौम्य स्वरूपा मां पिठसैणी का भी आविर्भाव हुआ। मंदिर के बाहर आज भी माता पार्वती की एक अत्यंत सुंदर पाषाण प्रतिमा स्थापित है। इस स्थान की एक विशिष्ट परंपरा यह भी है कि पिठासैणी को दान देने के कारण अगस्त्यकुल के देवता यहां नहीं आते हैं। ग्रामीणों की सामूहिक सहमति से इस पावन अवसर पर 9 दिवसीय देवी भागवत महापुराण एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।
Trending
फिर दहला न्यायालय! रुद्रप्रयाग कोर्ट को दोबारा धमकी भरा ई-मेल, अफरा-तफरी के बीच खाली कराया परिसर
मां छिन्नमस्ता के दरबार में नो दिवसीय अनुष्ठान शुरू, महायज्ञ को लेकर गांव में उमड़ा उत्साह,
शिक्षा के क्षेत्र में रुद्रप्रयाग की बड़ी उपलब्धि, डॉ. राधेलाल उत्तरांचली को ‘डीलिट’ की सर्वोच्च उपाधि
रुद्रप्रयाग को आदर्श जनपद बनाने की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन मुस्तैद, 69 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 21 से शुरू होगे इम्तिहान,
पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर का कडा रूख, रात के अंधेरे में चला सघन चैकिंग अभियान,
स्थापना से अब तक गैरसैंण में 35 दिन चली विधानसभा
सेना प्रबंधित हवाई पट्टी से बेहतर आपदा प्रतिक्रिया का भरोसा, धामी
मां छिन्नमस्ता के दरबार में नो दिवसीय अनुष्ठान शुरू, महायज्ञ को लेकर गांव में उमड़ा उत्साह,
- by Praveen Singh
- Feb 19, 2026