रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 215 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान नेत्र संबंधी समस्या पाए जाने पर 36 बच्चों को विस्तृत जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए बेस चिकित्सालय रेफर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयन के निर्देशन में निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के सहयोग से घर-घर नेत्र जांच एवं स्कूल आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने बच्चों एवं अन्य लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
जांच के दौरान 36 बच्चों में नेत्र संबंधी समस्या सामने आई। उन्हें बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए बेस चिकित्सालय संदर्भित किया गया।
शिविर में निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान की टीम में गौरव नौटियाल, कुलेंद्र रावत, अमन सरियाल, आकाश राणा एवं सुखवीर ने सेवाएं दीं।