सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति और सेवा से हुए प्रभावित

Blog
 Image

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनकी अगाध भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा, विभिन्न विभागों के दायित्वधारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म में बाबा की भक्ति, मानव सेवा, करुणा और लोककल्याण की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके निर्माताओं और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संतों की जीवन यात्रा और उनके संदेश समाज को सत्य, सेवा और मानवीय मूल्यों की राह दिखाने का काम करते हैं। फिल्म प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा समेत विभिन्न दायित्वधारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद सीएम धामी ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदियों से समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती आई है। बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने की क्षमता रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि भी है। बाबा नीब करौरी महाराज का कैंची धाम आज देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से जुड़े रचनात्मक प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन के माध्यम से भक्ति, सेवा, प्रेम, करुणा, विनम्रता और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि समाज में तेजी से हो रहे बदलाव के दौर में ऐसे सकारात्मक और प्रेरणादायी विषयों पर आधारित सिनेमा लोगों को भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम कर सकता है। संतों का जीवन केवल आध्यात्मिक प्रेरणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें समाज और मानवता के कल्याण का व्यापक संदेश भी निहित है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, शोभिनव सतैया सहित प्रमुख कलाकारों और पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संत परंपरा पर आधारित फिल्मों के माध्यम से देश की आध्यात्मिक विरासत और महान विभूतियों के विचारों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है उल्लेखनीय है कि ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सतैया सहित अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का हिंदी संस्करण 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था।