बाराही मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में, 12 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल,

Blog
 Image

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में कुंड-सेमी स्थित प्रसिद्ध बाराही मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं परिसर के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए अधिक आकर्षक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नजर आएगा।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ सुनील रावत ने बताया कि जिला योजना के तहत 12 लाख रुपये की लागत से बाराही मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल, रेलिंग और टाइल्स लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं बाउंड्री वॉल एवं मंदिर के मुख्य द्वार पर पेंटिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने से मंदिर परिसर का स्वरूप निखरने के साथ ही यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्य को धार्मिक स्थल के संरक्षण और क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बाराही मंदिर में कराया जा रहा यह