यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद
हरिद्वार और ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का किया गर्मजोशी से स्वागत
हरिद्वार। आज यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत जी ने हरिद्वार में मां गंगा का आशीर्वाद लिया। यूकेडी हरिद्वार संगठन की ओर से कार्यक्रम में अध्यक्ष जी ने गंगा आरती कर मां गंगा से उत्तराखंड की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230925-WA0038-1024x768.jpg)
इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत का हरिद्वार और ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूकेडी को ग्रास रुट तक पहुँचाना हरेक कार्यकर्ता का काम है। पार्टी में हरेक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना है। केंद्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा फोकस संगठन को सशक्त बनाने पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुटता और समन्वय बनाकर काम करें। संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। कोई भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनुशासन तोड़ता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर हरिद्वार महानगर अध्यक्ष गोकुल रावत, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित, बृजपाल सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार बल सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय महामंत्री मोहन असवाल, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह कुंवर, पूर्व केंद्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी, प्रीति थपलियाल, केन्द्रपाल तोपवाल, विपिन रावत, वीरेंद्र नौटियाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर ऋषिकेश में सूबेदार हर्ष नेगी, संदीप राणा, डब्बू बिष्ट, जग्गा नेगी, माहेश्वरी ने सदस्यता ग्रहण की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230925-WA0039-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230925-WA0038-1-1024x768.jpg)