बूथ पर भाजपा की एक सेवाभावी पहचान बनाए कार्यकर्ता- कुकरेती
पाबौ मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ
श्रीनगर। भाजपा पाबौ मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं को बूथ की मजबूती का संकल्प दिलाया गया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का लक्ष्य हासिल करने को लेकर भाजपा बूथ स्तर पर जोर दे रही है। श्रीनगर विस के अन्तर्गत पाबौ भाजपा मंडल में एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बनाने के साथ ही पार्टी पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रवासी प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास कुकरेती एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुरुआत की। इस मौके पर प्रवासी प्रभारी विकास कुकरेती ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत उभर रहा है। नए भारत का निर्माण हेतु हमको बूथ स्तर पर जमीनी कार्य करने होगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विस में ऐतिहासिक कार्य हुए है, जिससे आज जनता लाभान्वित हो रही है। कुकरेती ने कार्यकर्ताओं को बूथों में काम कैसे करना है, किन बातों का ध्यान रखना है, कैसे प्रवास करना है। इन विषय पर प्रशिक्षित किया। कहा कि कार्यकर्ताओं का फोकस होगा कि वे बूथ पर भाजपा की एक सेवाभावी पहचान बनाए। इसके लिए छोटे-छोटे काम को लेकर वे जनता के बीच पहुंचेंगे। केंद्र, राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाए और जनता को उनसे लाभान्वित करने का रास्ता बताएं। इस मौके पूर्व जिला उपाध्यक्ष घनश्याम नेगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभियान का हिस्सा बने और देश के प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करे। पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र टम्टा ने चुनाव में अधिक से अधिक लोगो को भाग लेने हेतू बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। पाबौ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भंडारी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विमल नेगी, एवं हरेन्द्र कोहली ने किया। इस मौके पर विपिन पंत, जयप्रकाश रौथाण, त्रिलोक रावत, लीला रावत, बलवीर नेगी, भरत रावत, मनवर सिंह, जगमोहन सिंह, दीपेश्वरी देवी, हरेन्द्र सिंह, मनोज नेगी, दिगम्बर, सुरेन्द्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
