मानसी बनी मिस फेस ऑफ इंडिया 2023
दिल्ली संसद भवन में आयोजित हुआ ग्रांड फिनाले
श्रीनगर। मिस फेस ऑफ इंडिया का संसद भवन नई दिल्ली में ग्रांड फिनाले आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न प्रदेशों की लगभग 40 युवतियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड से मानसी देवरानी ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस फेस ऑफ इंडिया वर्ष 2023 का खिताब जीता। मानसी ने यह खिताब जीतकर पूरे प्रदेश और चमोली जिले का नाम रोशन किया है। मानसी देवरानी मूल रूप से जनपद चमोली की रहने वाली है। यह प्रतियोगिता पंजाब प्रोड्यूसर हरी ओबेरॉय द्वारा कराई गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/image_editor_output_image506969847-1695906927488-683x1024.jpg)