महिलाओं ने लिया संकल्प, एकजुट होकर संगठन को करेंगे मजबूत
भाजपा जिला मोर्चा कार्य समिति की बैठक संपंन
रुद्रप्रयाग। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशों पर जिला महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग की कार्य समिति बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मोर्चा की सदस्यों के माध्यम से इन्हें हर व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230427-WA0022-1024x768.jpg)
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भंडारी ने की। दो सत्रों में हुई बैठक में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला जगवाण ने मुख्य वक्ता के रूप में बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मुख केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक जानकारी दी। जिला महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी शालिनी गोस्वामी ने बताया कि बैठक में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि सभी एकजुट होकर संगठन को और भी मजबूत बनाने में सहयोग देंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अंजली सेमवाल, जिला सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी शालिनी गोस्वामी महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230427-WA0023-1024x768.jpg)