महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलंाग, ढूंढखोज जारी
रुद्रप्रयाग। बीते दिन अलकनंदा नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटा ली है। महिला की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, आपदा प्रबंधन और पुलिस द्वारा अलकनंदा के किनारों पर खोजबीन की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240321-wa00779023540040253906001-577x1024.jpg)
गुरुवार को खोजबीन दलों द्वारा मुख्यालय से लेकर श्रीनगर डैम साइड तक अलकनंदा नदी किनारे खोजबीन की गई, मगर महिला का कोई पता नहीं चल सका है। जब तक महिला का पता नहीं चलता खोजबीन जारी रहेगी। वहीं श्रीनगर पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि परिजनों से सम्पर्क करने पर महिला की पूरी जानकारी जुटा ली गई है। उन्होंने बताया कि महिला का नाम प्रीति देवी पत्नी अरविंद बुटोला उम्र 29 साल है। महिला का मायका जवाड़ी है, जबकि ससुराल बिजराकोट है। महिला मुख्यालय स्थित महादेव मोहल्ले में रहती थी। जबकि एक महीने से उसका ट्रीटमेंट चल रहा था। बताया गया कि महिला हल्की डिप्रेशन में भी थी। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240321-wa00767452931285049436058-577x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240321-wa00773044495900136654328-577x1024.jpg)