कांग्रेस की मजबूत शाखाओं को काटने में लगी भाजपा
सुमाड़ी से जिला पंचायत सदस्य ने थामा भाजपा का दामन,
कांग्रेस को मिल रहे झटके पर झटके,
रोहित डिमरी
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के शंखनाद होते ही गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी तूफानी दौरा करने में लगे हैं। वे जहां शहर और गांवों का दौरा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस की मजबूत शाखाओं को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हैं। हालांकि कांग्रेस की माने तो ऐसे कार्यकर्ता कभी स्वाभिमानी नहीं हो सकते हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01078884029821851445732-1024x598.jpg)
गढवाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी जहां इन दिनों केदारघाटी का भ्रमण कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल कुछ दिन पूर्व ही यहां से होकर गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी केदारघाटी का तूफानी दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस की शाखाओं को काटने का भी काम कर रहे हैं। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ भी उनके प्रति निष्ठा जताकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं। ऐसे में दिन-ब-दिन मतदान की तिथि नजदीक आते ही कांग्रेस को झटके पर झटके पर मिल रहे हैं। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता अब तक भाजपा का दामन थाम चुके हैं, जबकि इस मामले में कांग्रेस कमजोर दिखाई दे रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01055114746921758817797-1024x576.jpg)
कांग्रेस में अभी तक जिले से कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ है, जबकि भाजपा में पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ सर्जन डाॅ आनंद सिंह बोंहरा, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा सहित अन्य कई चेहरे शामिल हो चुके हैं। जिस कारण कांग्रेस कमजोर और भाजपा मजबूत होती जा रही है। भाजपा को मिल रहे समर्थन से पार्टी प्रत्याशी को भी ताकत मिलती नजर आ रही है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के रुद्रप्रयाग आगमन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया था, लेकिन उन्हें इनकम टैक्स की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद से कार्यकर्ताओं में डर सा बन गया है। ऐसे में भी कारण माना जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता डर की वजह से भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01043367802043940155467-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01035721551676857734892-1024x662.jpg)
भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग संयोजक कुलदीप रावत एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चन्द्रमोहन सेमवाल ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का रूझान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस की शाखाएं कमजोर होती जा रही है। शाखाएं कमजोर होने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ा झटका लगेगा और भाजपा प्रत्याशी की बम्पर वोटों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अभी और भी कांग्रेस की शाखाएं कमजोर होने वाली हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01023379663696956869539-1024x496.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01047897092819405890742-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01038903271366029302034-1024x662.jpg)
कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य ज्योति सुमरियाल के पार्टी को छोड़ने से कुछ भी नुकसान नहीं हुआ है। उन्हें वो दिन याद नहीं, जब भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद कांग्रेस ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे किया और उनके लिए रात-दिन मेहनत की। कांग्रेस पार्टी में हर सम्मान मिलने के बाद भाजपा का दामन थामने से साफ हो गया है कि जो भी दूसरे दल में जा रहे हैं, उनका कोई स्वाभिमान नहीं है और जनता को भी इनके बहकावे में नहीं आना है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01052216626864079701236-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01025499932773364215766-1024x496.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01045549881117749325835-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa01036932265858454971642-1024x662.jpg)