केदारनाथ से लौटते समय यात्रियों को शार्टकल रास्ता लेना पड़ा महंगा
अंधेरे में मंदाकिनी नदी किनारे फंसे यात्री, एक यात्री गिरकर हुआ चोटिल
रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे मध्यप्रदेश के यात्रियों को शार्टकट रास्ता लेना महंगा पड़ गया। शार्टकट रास्ते से चार यात्री जंगलों से होते हुये मंदाकिनी नदी किनारे पहुंच गये और आगे कोई रास्ता न होने के कारण वहीं फंस गये। अंधेरा काफी होने के कारण यात्रियों की सांसे अटक गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करते हुये मुख्य पैदल मार्ग तक पहुंचाया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230622-WA0011-1-768x1024.jpg)
केदारनाथ दर्शन करने के बाद यात्री गौरीकुंड जल्दी पहुंचने के चक्कर में शार्टकट रास्ता अपना लेते हैं, लेकिन शार्टकट रास्तों के बारे में जानकारी न होने के कारण यात्री रास्ता भटक जाते हैं और कभी मंदाकिनी नदी किनारे तो कभी जंगलों में फंस जाते हैं। मध्यप्रदेश से केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये हुये यात्रियों के साथ भी यही हुआ। यात्री दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इस दौरान केदारनाथ से कुछ दूरी तय करने के बाद यात्रियों ने जल्दी पहुंचने के चक्कर में शार्टकट रास्ता अपना दिया। यात्री मंदाकिनी नदी किनारे पहुंच गये और नदी किनारे भी आगे जाने लग गये और वहीं फंस गये। इस बीच एक यात्री अंधेरा होने के कारण गिरकर चोटिल भी हो गया। यात्री न स्वयं के फंसे होने की सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ के जवान रात्रि के समय ही मौके पर पहुंचे और अंधेरे मंे यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू करते हुये लिनचौली पहुंचाया। यहां से घायल यात्री को स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। ये चारों यात्री मध्य प्रदेश इंदोर के रहने वाले थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230622-WA0010-1-820x1024.jpg)