केन्द्र से मिली विकास और सुरेन्द्र को बड़ी जिम्मेदारी
रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला चयन समिति में रुद्रप्रयाग जिले से विकास डिमरी और सुरेन्द्र रावत उर्फ सूरी को सदस्य नामित किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa01845073477226541965215-1024x768.jpg)
बता दें कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश के हर जिले से दो लोगों को चयन समिति में लिया है। जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुरेन्द्र रावत ने बताया कि जिले के प्रतिभावान युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से सशक्त बनाने के प्रयास किये जायेंगे। इसके साथ ही युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया जायेगा। सदस्य नामित करने पर दोनों नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी का आभार जताया है। खुशी जताने वालों में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, दर्जाधारी चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, महामंत्री भारत भूषण भट्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, महामंत्री आशीष कंडारी सहित कई भाजपा कायकर्ता शामिल हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa01845150243231867151842-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa01833425155765931855374-1024x768.jpg)