मैराथन दौड़ में विजय व कुमकुम ने मारी बाजी
सीएम धामी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता युवा मोर्चा रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन्मदिन पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया, जिसमें युवाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विजय सिंह एवं कुमकुम अब्बल स्थान पर रही।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0117-1024x683.jpg)
जनपद में भीरी से बांसबाड़ा तक आयोजित हुई मैराथन दौड़ को युवा मोर्चा प्रभारी अरुण चमोली व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन दौड़ में युवाओं ने उत्साहवर्धन के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग में विजय सिंह प्रथम, मोहित द्वितीय एवं संजय तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कुमकुम प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय एवं मेघा तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0118-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0119-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0120-1024x682.jpg)
जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बताया कि उनके जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 3100, द्वितीय 2100 व तृतीय स्थान पाने वाले को 1100 की धनराशि भेंट की गई। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया पंकज कप्रवान, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सती, आशीष कण्डारी, अमित प्रदाली समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।