गांधी जयंती पर होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
कार्यक्रम निर्धारण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक
रुद्रप्रयाग। दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को हर्षाल्लास के साथ मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में कार्यक्रम निर्धारण बैठक आयोजित की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/images-69-300x250.jpeg)
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सभी शासकीय संस्थानों में प्रातः आठ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी जी के जीवन संघर्ष उनके देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर खेल विभाग द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग में क्राॅस कंट्री दौड़ एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों व काॅलेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार तथा महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छात्र-छात्राओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता या गोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिए, जिसमें जातिगत, भेदभाव से दूर रहकर समाज में समता और समरसता लाने पर बल दिया जाएगा तथा मानव सुरक्षा निर्बलों के उत्पीड़न को समाप्त करने के प्रति शासन की प्रतिबद्धता से जन सामान्य को अवगत कराया जाए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/images-66-300x225.jpeg)
महिलाओं की उन्नति के लिए गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने बालिका शिक्षा के प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में आगे बढने का अवसर देने के लिए सामाजिक चेतना पैदा की जाए तथा इस निमित्त प्रभावी अभियान चलाए जाने पर बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रबंधक चतर सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवल कुमार, युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/images-94-300x225.jpeg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230926-WA0041-1-1024x682.jpg)