केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किए बाबा केदार के दर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डाॅ निशंक भी पहुंचे बद्री-केदार
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने पारिवारिक सदस्यों के साथ भगवान बद्रीविशाल एवं केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर बदरीनाथ पहुंचे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0033-300x169.jpg)
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सोमवार को पहले केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन किये। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। उसके बाद रक्षा राज्य मंत्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। इसी समय पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक भी भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पुत्री आरुषि निशंक भी बद्रीनाथ धाम पहुंची।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0030-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0032-1024x768.jpg)
इस अवसर पर हेलीपैड पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन व वेदपाठ पूजा के पश्चात भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। रक्षा राज्यमंत्री बदरीनाथ धाम के राॅवल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले तथा प्रसाद गृहण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा नेता सुभाष डिमरी, नितेश चैहान, लक्ष्मण फरकिया सहित थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डाॅ हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0035-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0033-1-300x169.jpg)
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात दोपहर बाद केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, विनीत पोस्ती, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। बीते रविवार को दीपावली के दिन केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की और मंदिर दर्शन के बाद उन्हें प्रसाद भेंट किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0035-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0034-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0031-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0028-225x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0030-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231113-WA0027-1024x768.jpg)