दीपावली पर्व पर दीपों से जगमग हुआ बाबा केदार धाम
लोगों ने घरों में दिये जलाकर मनाई दीपावली
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम समेत पूरे जिले में दीपों का त्यौहार दीपावली बडे़ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर परिसर एवं घरों में दीपक जलाकर एक दूसरे को बधाईयां दी गई। साथ ही लोगो ने घरों में बनाए पकवान व मिठाइयां एक-दूसरे से शेयर भी की। दीपावली पर्व पर जिले में कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र रुद्रप्रयाग के न्यू बस अड्डे स्थित पार्किंग में स्थानीय लोगों ने दीपावली पर्व पर पौराणिक त्यौहार भैलो को धूमधाम से मनाया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231112-WA0083-576x1024.jpg)
दीपावली के त्यौहार को लेकर कई दिन पहले से केदारनाथ समेत पूरे जिले में सजावट शुरू हो गई थी। केदारनाथ मंदिर को 12 कुंतल फूलों के साथ ही विभिन्न लाइटों से जगमग किया गया। दीपावली पर्व पर रात्रि को केदारनाथ धाम में बद्री-केदार मंदिर समिति, पुलिस एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने मंदिर परिसर के चारों ओर दीप जलाने के साथ ही मंदिर में अलाव जलाकर रोशनी की। साथ ही केदारनाथ पटाखों की आतिशबाजी भी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाईचारे का संदेश भी दिया। वहीं जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले के कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों को भी फैंसी विद्युत एवं फूलों की लड्डियों से सजाया। दीपावली की रात्रि को लोगों ने अपने घरों में रंगोली और दीप जलाकर त्यौहार को मनाया तथा घरों में बने पकवान व मिठाइयों को एक दूसरे के साथ शेयर किया। जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाडा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, चोपता, चोपड़ा, मयाली व जखोली में दीपावली का त्यौहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया। वहीं नगर पालिका क्षेत्र रुद्रप्रयाग के नये बस अड्डा स्थित पार्किंग में स्थानीय लोगों ने दीपावली पर्व पर भैलो कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता विजय कप्रवाण, जिला व्यापार मंडल के महामंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, कुलदीप कप्रवाण, रूपेश सेमवाल, सुमित, शुभम सहित अन्य कई मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-678470299-1699890150144-1024x552.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-1478892900-1699890313095-1024x583.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image1773849953-1699890334496-1024x555.jpg)