शराब तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कर लिया है। जनपद में अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ के लिए अभियान निरन्तर जारी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240102-wa00362661868320969480625-784x1024.jpg)
जनपद में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे ने पूर्व में सभी था प्रभारियों को निर्देशित किया था। इसी कड़ी में चैकी जखोली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हयात सिंह निवासी ग्राम पौंठी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं ऊखीमठ पुलिस ने गुडे़न्द्र सिंह निवासी ग्राम उथिण्ड ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग को 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले उक्त दोनों लोगों के विरुद्ध संबंधित थानों पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। साथ ही अग्रिम कार्यवाही गतिमान है। जनपद में अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ को लेकर अभियान निरन्तर जारी है।