पुलिस ने पत्रकार इलेवन को दी 25 रनों से मात
अगस्त्यमुनि खेल मैदान में खेला गया पुलिस व पत्रकारों के बीच मैत्री मैच
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस व पत्रकारों के बीच मध्य क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस ने पत्रकार इलेवन को 25 रनों से मात दे दी। पुलिस टीम के कप्तान आशुतोष चैहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रेस टीम की सधी गेंदबाजी के चलते निर्धारित 15 ओवर में पुलिस की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01336332005930816977909-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231231-wa00178860767794625201528-1018x1024.jpg)
पुलिस टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर सुनील जगवाण का रहा। उन्होंने 7 चौके की मदद से 45 रन बनाए। कुल स्कोर में अतिरिक्त के रूप में 41 रनों का योगदान रहा। प्रेस की टीम की ओर से हिमांशु सेमवाल ने तीन व रविन्द्र कप्रवाण ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस की टीम ने हिमांशु सेमवाल के 32 रनों की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। पुलिस टीम की ओर से नरेन्द्र सिंह ने 3 विकेट झटके। इस प्रकार से पुलिस टीम 24 रनों के अन्तर से विजयी रही। शानदार ऑलराउंडर खेल दिखाने वाले पत्रकार इलेवन की ओर से हिमांशु सेमवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस टीम के सुनील जगवाण बेस्ट बैट्समैन व नरेन्द्र सिंह बेस्ट बाॅलर चुना गया। मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान प्रभारी आशुलिपिक/मीडिया सेल नरेन्द्र सिंह ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों के चेहरों पर हास्य भाव लाए गए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01302610583824457673046-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01344513881282817779453-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01284970935627569639642-1024x682.jpg)
इस अवसर पर गत दिवस बालीबाॅल की विजेता रही एसडीआरएफ टीम व बैडमिंटन डबल्स के विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाँ विशाखा अशोक भदाणे ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स सुश्री हर्षवर्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, प्रभारी सोशल मीडिया सेल पुलिस कार्यालय नरेंद्र सिंह सहित पुलिस विभाग के खेल प्रेमी एवं मीडिया बन्धु गण उपस्थित रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01324182340728875841192-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01355684284213566639255-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01298650289473274694330-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01276780072862142260320-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01366766895660009483623-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01247145619069969671961-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01221376030325316894922-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01313930002767100851691-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01171485809696961234268-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01108734804209197329728-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01098670551462580540927-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa01153986319341251404475-1024x682.jpg)