सनातनी परम्पराओं में छुपे विज्ञान को समझने की जरूरत: चौकियाल,
तीन दिवसीय आॅनलाइन कार्यशाला संपंन,
विभिन्न प्रदेशों के बच्चों एवं शिक्षकों ने लिया भाग,
रुद्रप्रयाग। बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हेमंत चौकियाल ने बच्चों का आहवान किया कि वे सनातन परम्पराओं के विभिन्न कर्मकाण्डों और परम्पराओं में अदृश्य रूप से उपस्थित विज्ञान व वैज्ञानिक सोच को जानने, समझने व उद्घाटित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर समाज का पथ प्रदर्शन करें।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa0028468176668172849450-199x300.jpg)
साराभाई टीचर साइन्टिस्ट नेशनल अवार्ड, प्रेरक लेखन के लिए न्यूज पेपर एशोसिएशन ऑफ इण्डिया द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हेमंत चौकियाल ने विभिन्न उदाहरण देकर स्पष्ट किया कि किस प्रकार हमारे हिन्दू रीति रिवाजों के पीछे विशुद्ध वैज्ञानिक सोच, वैज्ञानिक तथ्य छुपे हैं। उन्होंने जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त के विभिन्न अनुष्ठानों में निहित वैज्ञानिक सोच व तथ्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वैज्ञानिक सोच के साथ दैनिक जीवन में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करते हुए अपना नजरिया बनाना चाहिए। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष विजय भट्ट ने विज्ञान के नियमों पर आधारित विभिन्न यंत्रों को सोदाहरण प्रदर्शित करते हुए बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन को सरल बनाने वाले उपकरण किसी न किसी वैज्ञानिक नियम पर आधारित हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00286297100584406201285-199x300.jpg)
इस मौके पर छात्रा मनीषा रौतेला, छात्र अभिनव पांडे, साक्षी बिष्ट, यशस्वी, सोनी ने दैनिक जीवन में विज्ञान पर अपने अपने अनुभवों के साथ विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद इण्टर कॉलेज की कक्षा 7 की छात्रा हिमांशी रौतेला ने किया। कार्यशाला में भारत के विभिन्न राज्यों के कई बच्चों सहित अहमदाबाद के पूर्व आयकर आयुक्त श्याम पलट पांडे, उत्तराखंड शिक्षा विभाग के उप निदेशक आकाश सारस्वत, बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा के सचिव और बाल प्रहरी के सम्पादक और कार्यशाला के संयोजक उदय किरोला, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खंडवा मध्य प्रदेश के प्रवक्ता डॉ अशोक कुमार नेगी, मिशन शिक्षण संवाद रुद्रप्रयाग के जिला संयोजक कमल सिंह बिष्ट, राप्रावि लैंणी हिंदाव (टिहरी) के शैलेश मटियानी सम्मान से सम्मानित शिक्षक हृदय राम अंथवाल, भट्टी गाँव पिथौरागढ़ की शैलेश मटियानी शिक्षक सम्मान से सम्मानित अध्यापिका गंगा आर्या, हरिद्वार के वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश पांडे, गंगा असनोड़ा थपलियाल सहित कई अध्यापक और अभिभावक उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00285700372957518746321-199x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00756756396643854645062-644x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00742854630326922101458-200x300.jpg)