राहुल खन्ना को मिली बजरंग दल में जिला संयोजक की कमान,
बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद ने किया संगठन का विस्तार,
रुद्रप्रयाग। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की मासिक बैठक न्यू बस अड्डा में आयोजित की गई, जिसमें जिला कार्यकारिणी एवं नगर संगठन का विस्तार किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00674159840932706921441-1024x633.jpg)
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भरत सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से राहुल खन्ना को बजरंग दल का जिला संयोजक व भरत नेगी को रुद्रप्रयाग नगर सह संयोजक नियुक्त किया गया। कुंवर सिंह नेगी एवं भीमराज बंगारी को विश्व हिन्दू परिषद में दायित्व दिया गया। कमलेश चन्द्र, अभिषेक, सचिन को बजरंग दल सह संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को सनातन धर्म एवं हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला प्रचारक प्रमुख विहिप अवधेष कप्रवाण, आशुतोष नेगी, विजेन्द्र, रोशनी रौथाण, विमला गोस्वामी, पवन बिष्ट, दीपक गुंसाई, अनीस पंवार, कुलदीप पंवार, अमरदीप, राजेन्द्र बिष्ट, गीता चौधरी, उमा बिष्ट एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00678799844824251263667-1024x633.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img_45657186315367160620454-721x1024.png)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img_45674151001341001445585-694x1024.png)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img_4569146475434026749683-705x1024.png)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img_45682866634010642135340-704x1024.png)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img_45666068732918655323197-614x1024.png)