अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलशों को नगर मुख्यालय में घुमाया
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा का भक्तों ने किया भव्य स्वागत,
पूजित अक्षतों को घर-घर जाकर वितरित करेंगे कार्यकर्ता: शिवानंद
रुद्रप्रयाग। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस एवं भाजपा की ओर से नगर मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अयोध्या राम जन्म भूमि से पूजित अक्षतों को कलशों में भरकर भव्य यात्रा निकाली गई। रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या के संतों की ओर से पूजित अक्षत कलश का रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image-911407815-17039437815037491577364074923474-1024x564.jpg)
शनिवार सुबह विहिप, आरएसएस, बजरंग दल, भाजपा के सभी संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रामभक्त गुलाबराय मैदान पहुंचे। जहां से रैली के माध्यम से रामभक्त उत्साह और उमंग के साथ जय श्रीराम के जयघोषों के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। पेट्रोल पंप से होते हुए रैली नए बस अड्डे पहुंची, जहां संतो, विहिप एवं आरएसएस के पदाधिकारियों के उदबोधन के साथ रैली का समापन किया गया। इस मौके पर कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मूर्ति के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। यहां पहुंचे संतों की ओर से पूजित अक्षत भक्तों को बांटे जाएंगे। कहा कि भगवान के अयोध्या आने की खुशी के आनंद का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image-913254857-17039437670588208140672637845124-300x192.jpg)
भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी एवं शैलारानी रावत ने कहा कि आज का दिन प्रभु राम के भक्तों के लिए खुशी का दिन है, जिस दिन का इंतजार किया जा रहा था वह अब सम्मुख आ रहा है। विहिप के जिलाध्यक्ष भरत रावत ने कहा कि गुलाबराय से पेट्रोल पंप तक अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सभी हिन्दू धर्म के अनुयायियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी, रुद्रनाथ महंत धर्मानंद गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व अध्यक्ष दिनेश उनियाल, विहिप अध्यक्ष भरत रावत, गंभीर सिंह रावत, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी, सुरेंद्र रावत, अजय सेमवाल, अमित प्रदाली, वाचस्पति सेमवाल, सरला खंडूरी, लक्ष्मण कप्रवान, महेश डियून्डी, चन्द्रमोहन सेमवाल, विकास डिमरी, सुरेंद्र रावत, पार्वती गोस्वामी, सुरेंद्र जोशी, गिरवीर रावत सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image-914178378-1703950401274939826203536091056-300x167.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa00866922251509638099674-1024x1024.jpg)
कार्यकर्ताओं के हाथों चांवल पकड़ाकर ठगने का हो रहा प्रयास: नेगी
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि राम मंदिर की आड़ में भाजपा जनता को ठगने का प्रयास कर रही है। महिलाओं और युवाओं को सड़कों पर लाकर बेवकूफ बनाने का कार्य किया जा रहा है, जहां एक ओर बेरोजगारी, महंगाई, किसान व जवानों के मुद्दे पर बात होनी चाहिए थी, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में चांवल पकड़ाकर गांव-गांव भेजने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम आज भी सभी हिन्दुओं के दिलों में बसते हैं, लेकिन भाजपा अपने आप को धर्म का ठेकेदार बताकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। जिस प्रकार धर्म के नाम पर मातृ शक्ति को सड़कों पर उतारा जा रहा है, अच्छा होता बेरोजगारों को रोजगार देने की आवाज को बुलंद करते हुए मातृशक्ति भाजपा के ठेकेदारों से पूछती कि कितनों को रोजगार दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिस देश में धर्म के नाम पर राजनीति के नाम पर बढ़ावा दिया जाता है, उस देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होने में सदियों का समय लग जाता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image275329443-17039437934612394072598379155867-821x1024.jpg)