स्थानीय लोगों पर चलाया डंडा, बाहरी को मिल रही पनाह
केदारनाथ तिराहे से कोतवाली तक राजमार्ग किनारे फड़-रेड़ी खोले हैं बाहरी लोग,
नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र में बढ़ रही दिन-ब-दिन बाहरी लोगांे की आमद,
स्थानीय लोगों को नहीं मिल रही जगह, बाहरी लोग बिना परमिशन के जमाए हैं दुकान,
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां बेलणी पुल के समीप वर्षो से अस्थाई तौर पर रोजगार चला रहे स्थानीय लोगों पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाया, वहीं केदारनाथ तिराहे से कोतवाली तक राजमार्ग किनारे जगह-जगह पर मुस्लिम समुदाय व बाहरी क्षेत्रों के लोग रोजगार खोलकर बैठे हैं। इन्हें हटाने की हिम्मत ना ही पुलिस के पास है और ना ही नगर पालिका इन पर कोई कार्यवाही करने में सक्षम दिख रहा है। ऐसे में स्थानीय बेरोजगार युवाओं में आक्रोश बना हुआ है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00707733719388823719074-1024x461.jpg)
बता दें कि रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में दिन-ब-दिन फड़-रेड़ी लगाने वालों की आमद बढ़ती जा रही है। यहां फड़-रेड़ी लगाने वालों में स्थानीय लोग कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय व बाहरी क्षेत्रों के लोग रोजगार खोलकर बैठे हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। नगर पालिका व पुलिस प्रशासन भी इनकी तरफ से मिल रहे हफ्ते के कारण रस्मअदायगी तक सीमित है। स्थानीय युवा रोजगार को लेकर बाहरी प्रदेशों के साथ अन्य जगहों पर भटक रहे हैं और नगर पालिका क्षेत्र रुद्रप्रयाग में रात के समय सब्जी के ट्रकों में भारी संख्या में बाहरी क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस बैरियरों पर सुविधा शुल्क लेकर इन्हें चुपचाप प्रवेश करने दिया जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00681097854366253845295-1024x599.jpg)
सैलून, फड़-रेड़ी, फेरी से लेकर सब्जी व्यवसाय में इन लोगों की बढ़ती संख्या से समझा जा सकता है कि दो-तीन सालों से इनकी आमद कई गुना बढ़ चुकी है। बाल मजदूरी में भी ये लोग सबसे आगे हैं। जहां नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग में पालिका की दुकानों में इन्हें देखा जा सकता है, वहीं सड़क किनारे भी इन्हीं का बोलबाला दिखाई दे रहा है। केदारनाथ तिराहे से लेकर कोतवाली तक राजमार्ग किनारे जगह-जगह ये लोग अपना व्यवसाय खोले बैठे हैं। इन्हें बोलने की हिम्मत ना ही जिला प्रशासन के पास है और ना ही पुलिस व नगर पालिका इन पर कोई कार्यवाही कर पा रही है। ऐसे में इनकी आमद दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे ही रहा तो आने वाले समय में स्थानीय बेरोजगारों को लोहे के चने चबाने पड़ेंगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00889097983384680968-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image-1009511262-17040087272584639575962188195016-1018x1024.jpg)
कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं वरिष्ठ व्यापारी नरेन्द्र बिष्ट, लोक गायक कुलदीप कप्रवाण, अंकित राणा, मुकेश कंडारी, प्रवीन रावत, संदीप कप्रवाण, देवेन्द्र बिष्ट, राहुल पटवाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र रुद्रप्रयाग में दिन-ब-दिन बाहरी क्षेत्रों से आये लोगों की घुसपैठ देखने को मिल रही है। रात के समय सब्जी के ट्रकों में भरकर आ रहे ये लोग यहां-वहां अपने रोजगार खोलकर बैठे हुए हैं। स्थानीय व्यक्ति जब राजमार्ग किनारे फड़-रेड़ी लगाता है तो उसे प्रशासन का डंडा दिखाया जाता है, लेकिन जब बाहर से आया कोई व्यक्ति यहां दुकान खोलकर बैठ जाता है तो प्रशासन की उसे हटाने की हिम्मत तक नहीं होती। उन्होंने कहा कि बेलणी पुल के समीप रोजगार खोले बैठे स्थानीय लोगों को प्रशासन के डंडे का सामाना करना पड़ा, जबकि बाहरी लोगों को पनाह दी जा रही है। कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और बाहरी क्षेत्रों के लोग आराम से जगह-जगह दुकान खोलकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। पुलिस भी सिर्फ सत्यापन की कार्यवाही करने तक सीमित रह गयी है और नगर पालिका पर्दे के पीछे से सुविधा शुल्क लेकर मुंह फेर लेती है। उन्होंने कहा कि फड़-रेड़ी के कारण हर समय जाम की समस्या बनी रहती है, जबकि सड़क दुर्घटना का भी डर बना रहता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आवास और पशुपालन विभाग के बाहर फड़-रेड़ी लगने से हर समय लोगों को आवागमन में समस्या होती है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00905176991132915301107-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00873494994688640904957-1024x461.jpg)
प्रभारी कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि बाहर से जनपद में आये लोगों का समय-समय पर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहती है। फड़-रेड़ी के कारण लग रहे जाम की समस्या को लेकर कार्यवाही की जाएगी। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत राजमार्ग किनारे फड़-रेड़ी लगाने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इन लोगों के कारण आये दिन जाम की समस्या के साथ ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00876174382184881304751-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00908477705551441255403-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00886408371224030354484-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00848302275690144249419-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00865110912032189004047-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00838317673429926560252-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00856959905490757942401-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00684414254947974100111-1024x599.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00711363717550004940169-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00703429092172829869002-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00697175794982465436160-1024x552.jpg)