प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की हुई जीत : नौटियाल
भाजपा महिला मोर्चा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया,
कहा, भाजपा पर नारीशक्ति ने एक बार फिर जताया भरोसा
ऊखीमठ। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को प्रचंड जीत का श्रेय भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में सुशासन की जीत हुई है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिस तरह से देश और प्रदेश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं, उस पर जनता ने मुहर लगाई है। भाजपा पर भरोसा जताया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231203-WA0042-221x300.jpg)
उनका कहना है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश में नारी शक्ति ने जिस तरह से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट डाले, उसी का नतीजा है कि आज भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इसके लिए उन्होंने भारी शक्ति का आभार जताया है। कहा कि नारी वंदन की परिकल्पना सार्थक सिद्ध हो रही है। क्योंकि जिस तरह से केंद्र सरकार लगातार नारी सशक्तिकरण को लेकर योजनाएं चल रही है इसका फायदा नारी शक्ति को भी मिल रहा है। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कई विधानसभाओ में जाकर के प्रचार प्रसार किया था।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231203-WA0043-1024x768.jpg)
आज तीनों राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी भाजपा महिला मोर्चा ने आभार जताया। कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान को लेकर निरंतर काम कर रही है. ऐसे में नारी सशक्तिकरण की परिकल्पना और मजबूत हो रही है। उत्तराखंड में नारी शक्ति 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। एक बार फिर उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी। केंद्र में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। जिस तरह से तीनों राज्यों में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है, इससे 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में सरकार बनेगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231203-WA0042-1-221x300.jpg)