दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल
रुद्रप्रयाग। जनपद में दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक दुर्घटना में दो लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेस चिकित्सालय श्रीनगर गढवाल के लिए रेफर किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231203-WA0022-768x1024.jpg)
रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जवाड़ी बाईपास पुलिस चैकी के निकट हाईवे पर दो स्कूटी आपस में टकरा गई, जिसमें सते सिंह निवासी ग्राम बछणस्यूं, जिला रुद्रप्रयाग एवं रघुवीर सिंह निवासी ग्राम उस्तोली, जिला चमोली घायल हो गए। सूचना पर जनपद पुलिस का हाईवे पेट्रोल वाहन मौके पर पहुंचा। दोनों घायलों को हाईवे पेट्रोल वाहन की सहायता से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। वहीं गत शनिवार देर रात्रि को आपदा कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली कि बद्रीनाथ हाईवे पर खांकरा के पास मोटरबाइक सड़क पर ही दुर्घटना हो गई है, जिसमें शिवम सिंह निवासी नौगांव जनपद रुद्रप्रयाग एवं सुमित सिंह निवासी कोटद्वार घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डीडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 के माध्यम से हायर सेन्टर बेस चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के लिए भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231203-WA0024-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231203-WA0022-1-768x1024.jpg)