श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा हुआ साध्वी रचना का संकल्प
14 वर्ष पूर्व लिया था भविष्य बद्री में संकल्प,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनांए
रुद्रप्रयाग। हिमालय लाडली से प्रसिद्ध साध्वी विचित्र रचना का संकल्प अयोध्या में आयोजित श्रीराम चन्द्र के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम और मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज के साथ पूरा हुआ। उनका यह संकल्प मां सरयू के तट पर सन्यास के सभी संस्कार पूर्ण करके सन्यासी वस्त्र धारण कर पूर्ण किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image-1728717897-17061059999664320036915083877071-213x300.jpg)
अखण्ड भारत शक्तिपीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष व कथा ब्यास साध्वी विचित्र रचना ने वर्ष 2010 में भविष्य बद्री में संकल्प लिया था कि वे साधु होने के बाद भी सन्यासी के वस्त्र तब तक नहीं पहनेंगी, जब तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु का मंदिर नहीं बनता और उस पर भगवा ध्वज नहीं लहराता। साध्वी विचित्र रचना का यह संकल्प श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पूरा हो गया है। देवभूमि उत्तराखण्ड से वे गौरीकुंड, मंदाकिनी, अलकनंदा, रुद्रप्रयाग संगम, देवप्रयाग संगम, गंगोत्री गौमुख, यमुनोत्री उदगम से गंगा जल लेकर गई थी, जिससे भगवान श्रीराम का जलाभिषेक किया गया। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने के साथ ही साध्वी विचित्र रचना का वनवास भी खत्म हो गया है। साध्वी रचना का 14 वर्ष का सन्यासी का वनवास खत्म हुआ है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image-1725947334-17061060147609155868107219616809-225x300.jpg)
हिमालय लाड़ली दीदी ने हनुमान गढ़ी मंदिर और कारसेवा पुरम को 125 किलो लड्डू का भोग, 108 भगवा ध्वज, गौ माता के गोबर से बने 551 दिए, देवभूमि के चारों धामों का पवित्र जल, बाबा केदारनाथ की प्रतीकीर्ति, विशेष रुप से बनवाया गया ध्वज दण्ड सहित सभी पवित्र सामग्री अर्पित की।
अखण्ड भारत शक्तिपीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष व कथा ब्यास साध्वी विचित्र रचना ने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो गये हैं। बाबा केदार नाथ एवं भगवान नारायण, भगवती आदि शक्ति की कृपा से सैकड़ों वर्षो की प्रतीक्षा, लाखों पूर्वजों का अमर बलिदान के बाद प्रभु श्रीराम लला की ऐतिहासिक, भव्य, दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर में मंत्रों, जयकारों के साथ संपंन हुई। उन्होंने कहा कि गुरुदेव हनुमान महाराज (हनुमान गढ़ी अयोध्या) से भगवा वस्त्र का प्रसाद गृहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष परम पूज्य संत नृत्य गोपाल दास महाराज ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर संकल्प के पूर्ण होने पर बधाई और अपना आशीर्वाद प्रदान दिया। बताया कि गुरुदेव हनुमान महाराज बड़े कृपालु हैं। उनकी कृपा से ही संकल्प पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी सहित विद्वान जनों ने साध्वी विचित्र रचना को शुभकामनाएं दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00517672224926581617825-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00491058903158749734634-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00338737159961970610268-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00426568651414799830654-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00269147503142842183789-300x269.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00252904685794355573355-225x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa00078799947051733632337-768x1024.jpg)