एएनएम पुष्पा के विदाई समारोह में महिलाओं की आंखों से बहने लगी अश्रुधाराएं
राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय तिलवाड़ा में तैनात थी एएनएम पुष्पा देवी,
रुद्रप्रयाग। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय तिलवाड़ा में तैनात एएनएम पुष्पा किमोठी की सेवानिवृत्ति पर चिकित्सालय स्टाॅफ के साथ स्थानीय ग्रामीण जनता ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान आयोजित विदाई समारोह में ग्रामीण महिलाओं के आंखों से अश्रुधारा बहने लगी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने पुष्पा किमोठी को नम आखों से विदा किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/image_editor_output_image-1637305505-17067957164578533498698937948029-1024x702.jpg)
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय तिलवाड़ा में तैनात एएनएम पुष्पा किमोठी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर चिकित्सालय में तैनात डाॅ राशिका ने कहा कि नौकरी में तो आना जाना और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। स्वास्थ्य कर्मी पुष्पा किमोठी का कार्यकाल प्रेरणास्रोत रहा है। अपने कार्यकाल में सदैव वे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रही हैं। जो हम सभी के लिए अनुकरणीय भी है। डाॅ कृतिका ने कहा कि पुष्पा किमोठी ने लगनशीलता के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। गांव-गांव जाकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहतर से बेहतर सेवाएं दी हैं। उनकी इन सेवाओं को ग्रामीण जनता हमेशा याद करेगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240131-wa00936659612594776493843-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240131-wa00943417499666801451160-1024x576.jpg)
एएनएम पुष्पा किमोठी ने कहा कि 30 मार्च 2000 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली में उनकी एएनएम पद पर पहली तैनाती हुई थी। इसके बााद 20 अक्टूबर 2003 से राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय तिलवाड़ा में सेवाएं दी। इस दौरान मरीजों की सेवा करने के साथ ही गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब गौ सेवा के लिए समय दिया जायेगा। निराश्रित गाय और नंदी की सेवा में कार्य किया जायेगा। घायल पशुओं का उपचार किया जायेगा। इस मौके पर डॉ राशिका, कृतिका, फार्मसिस्ट वीरपाल नेगी, विक्रम सिंह जगवाण, अंकित कुमार, आंगनबाड़ी कमला भंडारी, सरवस्ती, राजेश्वरी, संगीता, चंदा, सीता, आशा कार्यकत्री गुड्डी, रामेश्वरी, बीना, भुवनेश्वरी, जीतपाल सिंह नेगी, भगत सिंह, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, बिशन सिंह, गजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अनीता नेगी सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240131-wa00961872895179714248464-1024x478.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240131-wa00924594096105718040251-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240131-wa00951888170087117824762-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240131-wa00944287249409801003615-1024x576.jpg)