शिक्षक नेताओं ने सीईओ को समस्याओं से कराया अवगत
नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिले शिक्षक नेता
रुद्रप्रयाग। अशासकीय माध्ममिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवन्त सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंटकर शिक्षकों की ज्वलन्त समस्याओं से अवगत कराया। सीईओ ने शिक्षकों को उनके स्तर पर लम्बित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का भरोसा दिया।
संघ के संरक्षक नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत व संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धश्रम सिद्धसौड़ के प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह रौथाण के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवन्त सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की व सीईओ का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर जनपद में स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के संरक्षक शिव सिंह रावत, जिलाध्यक्ष बलवीर रौथाण के साथ ही अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीईओ को दो सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अशासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं का बेहत्तर शैक्षिक वातावरण सृजित करने के साथ ही शिक्षकों को वेतन बजट समय पर शासन से उपलब्ध न होने व साथ ही जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की चयन व प्रोनन्त वेतनमान स्वीकृत किये जाने की मांग की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-2121646517-1641127112375.jpg)
उन्होंने सीईओ से शिक्षकों व कर्मचारियों की अन्य लम्बित मांगों से भी अवगत कराया है। सीईओ यशवन्त सिंह ने शिक्षकों की सभी ज्वलंत समस्याओं का हल करने का भरोसा दिया है। वहीं राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग का शिष्टमण्डल भी संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह जगवाण के नेतृत्व में नवनियुक्त सीईओ यशवन्त सिंह चौधरी से मिलकर शिष्टाचार भेंट की है। इस अवसर पर राशिसं के जिलाध्यक्ष आनन्द जगवाण, जखोली ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील मैठाणी, जखोली ब्लाक मंत्री डाॅ जेपी चमोली, शिक्षक नेता आशीष शुक्ला आदि ने सीईओ चैधरी का माल्यार्पण व शाल भेंटकर स्वागत किया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सीईओ से छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के साथ ही शिक्षकों के लम्बित प्रकरणों को शीघ्र हल करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष आनन्द जगवाण ने सीईओ से एलटी चयन प्रोनन्त वेतनमान स्वीकृत करने सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है। इस अवसर पर जिलात्री बीरेन्द्र सिंह बत्र्वाल, उपाध्यक्ष दिगम्बर पंवार, प्रअ घेंघड़खाल भूप सिंह बर्तवाल, संगीता डोभाल, संयुक्त मंत्री जयवीर नेगी, रघुवीर रावत, सतीश प्रसाद सेमवाल, महावीर सेमवाल आदि मौजूद थे।