मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों में फंसे श्रद्धालुओं का हेली से रेस्क्यू
स्थानीय लोगों की मदद से बनाया गया हेलीपैड
हेलीकाॅप्टर से 190 तथा 103 लोगों को रस्सी के सहारे कराया पार
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्मेश्वर धाम को जोड़ने वाले बणतोली पुल के ध्वस्त हो जाने के बाद 293 के करीब तीर्थयात्री यात्रा पड़ावों में फंस गए। इस दौरान श्रद्धालुओं को भारी कठियाईयों का सामना करना पड़ा। इसके बाद जब तीर्थयात्रियों ने वीडियो बनाकर प्रशासन की नाकामियों को उजागर किया तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और रेस्क्यू अभियान को लेकर हलचलें तेज हुई। मंगलवार को आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों ने रस्सी के सहारे यात्रियों को निकालना शुुरू किया, जबकि बुधवार सुबह से हेली से भी रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0109-1024x461.jpg)
मदमहेश्वर घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण 13 अगस्त की रात मदमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला बणतोली में बना पुल ध्वस्त हो गया। यहां मधु गंगा नदी में बना यह पुल धराशाई हो जाने के बाद तीर्थयात्री यात्रा पड़ावों में फंस गए। इनमें एक प्रेग्नेंट महिला भी शामिल थी। प्रशासन की ओर से पहले दिन रेस्क्यू को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई, लेकिन जब दूसरे दिने भी प्रशासन ने हाथ-पांव नहीं मारे तो तीर्थ यात्रियों ने स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू किए। तीर्थयात्रियों ने कहा कि घाटी में राशन खत्म हो गई और उनके सामने खाने-पीने का संकट बना हुआ है। आक्रोश में तीर्थयात्रियों ने यहां तक कह डाला कि उत्तराखण्ड सरकार से कुछ नहीं हो पा रहा है तो वे अन्य राज्यों से मदद की गुहार लगाते हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0130-1024x770.jpg)
इसके बाद इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान को लेकर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ आईटीबी के जवानों को भेजा। साथ में तहसील प्रशासन भी मौजूद रहा। मंगलवार को शुरू हुए रेस्क्यू अभियान में 52 लोगों को रस्सी के सहारे नदी को पार करवाया गया, जबकि बुधवार को प्रशासन की ओर से सुबह के समय मौसम साफ होने के बाद हेली से भी रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। तीर्थयात्रियों को रस्सी के सहारे और हेली की मदद से निकाला गया। हेली और रस्सी की मदद से करीब 293 श्रद्धालुओं को निकाला गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0128-1024x770.jpg)
जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि मदहेश्वर घाटी में यात्रियों के फंसने के बाद जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं को निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी में श्रद्धालुओं के फंसे होने के बाद हेली से बुधवार सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थानीय महिलाओं ने नानू में अस्थाई हेलीपैड बनाया, जहां से फंसे यात्रियों को हेलीकाॅप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करते हुए रांसी पहुंचाया गया। बताया कि हेलीकाॅप्टर से 190 लोगों तथा 103 लोगों को रस्सी के सहारे नदी को पार करवाया गया। इस प्रकार कुल 293 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत और राजस्व उपनिरीक्षक दिवाकर डिमरी, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, भाजपा ऊखीमठ मण्डल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष राकेश नेगी, मदन भटट व स्थानीय ग्रामीणों आदि के सहयोग से सफल रेस्क्यू कार्य संपंन किया गया। मदमहेश्वर घाटी में फंसे तीर्थ यात्रियों नेे सफल रेस्क्यू के उपरांत सभी का आभार व्यक्त किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0132-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0130-1-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0134-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0129-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0127-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0128-1-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0131-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0133-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0171-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0179-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0108-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0064-477x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0062-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0098-1024x485.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0099-1024x485.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0097-485x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0094-1024x485.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0093-485x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230816-WA0096-485x1024.jpg)