पर्यावरण सुरक्षा का कठोरता से पालन करें: देवेन्द्र
वनों की अग्नि सुरक्षा का सरपंचों ने लिया संकल्प,
गुप्तकाशी रेंज के वन पंचायत सरपंचों की फायर गोष्ठी,
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी रेंज के तहत वन पंचायत सरपंचों की फायर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आगजनी की घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सरपंचों ने वनों की अग्नि सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00231309128173972192978-1024x461.jpg)
गुप्तकाशी में आयोजित गोष्ठी में उप प्रभागीय वन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने अग्नि सुरक्षा पंचायत के माइक्रो प्लान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वन पंचायती नियमावली 2012 के संबंध में कार्यशाला के पूर्ण विस्तार में बताया। साथ ही अग्नि सुरक्षा के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बताए गए, जिससे भविष्य में वन क्षेत्र को बेहतरीन तरीके से अग्नि से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वन पंचायती नियमावली के तहत सरपंचों को पर्यावरण की सुरक्षा में कठोरता से पालन करना होगा। सरपंचों को फायर किट का वितरण करते हुुए वनों की अग्नि सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी गुप्तकाशी उदय सिंह रावत, गुप्तकाशी रेंज यूनिट अधिकारी विद्या रावत समेत सरपंच एवं वन विभाग का स्टाफ उपस्थित था।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00231762291757051901180-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00201866381370727031546-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00222665583702014050249-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00214779003230857346444-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00242771138591042622819-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00267380172155594278134-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00252124283559162758506-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00277263455683329701889-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00171569901712363295202-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa0019909809437406658005-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00188593432254453495972-1024x461.jpg)