सुदूर ग्रामीणों को मिल रहा हेल्पेज का लाभ: सेमवाल
गिंवाला में एम्बुलेंस, मनोरंजन केन्द्र, बुजुर्ग हेल्पलाइन का शुभारंभ
अगस्त्यमुनी। हेल्पेज इंडिया की ओर से गिंवाला गांव स्थित परिसर में सचल चिकित्सा वाहन, मनोरंजन केंद्र, बुजुर्ग हेल्पलाइन और वायोदय परियोजना का शुभारंभ बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00596697707527079256068-1024x768.jpg)
समारोह में सेमवाल ने कहा कि केदारघाटी में हेल्पेज इंडिया परिवार की ओर से सचल वाहनों के जरिये सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और लकवा ग्रस्त मरीजों को सस्ता इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। हेल्पेज क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया के प्रदेश संयुक्त निदेशक चैतन्य उपाध्याय ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद संस्था ने इस क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया और इस दशक में संस्था ने इस क्षेत्र में मानवता की सेवा करने में कोई कोर-कसर नहीं रखी। हेल्पेज की राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक सीबी मनवा ने बताया कि इन कार्यक्रमों की सफलता के बाद इस क्षेत्र में वृद्ध जनों की आवश्यकताओं को देखते हुए जन उपयोगी कार्य किए जाएंगे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa0061995192530170756714-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00588959822727636721591-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00574552689432624876441-768x1024.jpg)
इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया के योगेश, नवीन भट्ट, विजयलक्ष्मी, विष्णु दुबे, निकिता, निशा, समीक्षा, हरीश, संजय, दिनेश के अलावा महिला मंगल दल और हेल्पेज के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की महिलाएं भी शामिल थी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रबंधक भीम, कोऑर्डिनेटर कल्पना ने कहा कि इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार राय, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा, गिंवाला के प्रधान सफरी लाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह भंडारी, कुंवर सिंह बर्त्वाल, अनसूया प्रसाद मलासी आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00552642263382796460005-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00544479689273975656860-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa006159741791375617730-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00567233606474507958525-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240301-wa00592825467183558371891-1024x768.jpg)