अनजान शख्स ने खाताधारक के खाते से उड़ाए लाखों रूपए
पीड़ित महिला ने थाना ऊखीमठ में कराई प्राथमिकी दर्ज
स्टेट बैंक भीरी की लापरवाही के कारण 2 लाख 65 हजार 570 की लगी चपत
रुद्रप्रयाग। स्टेट बैंक भीरी की लापरवाही के कारण एक अनजान शख्स ने खाताधारक के खाते से 2 लाख 65 हजार 570 रूपए उड़ा लिए। जब खाताधारक को इसकी जानकारी मिली तो वह होश खो बैठी। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।
खाताधारक सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय भगत सिंह ग्राम टाट लगा फेगू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्टेट बैंक भीरी की लापरवाही के कारण एक अनजान शख्स ने उनके खाते से लाखों रूपए उड़ा लिए हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image730562651-1641219974177.jpg)
उन्होंने बताया कि उनका व उनकी पुत्री सोनम का संयुक्त रूप से भारतीय स्टेट बैंक भीरी की शाखा में खाता है, जिसमें विगत वर्षों से लेनदेन चल रहा है। मगर 12 फरवरी 2020 से बैंक की लापरवाही के कारण उनके खाते से किसी अनजान व्यक्ति द्वारा पैंसे निकाले जा रहे थे, जबकि दो वर्ष में 98 बार उनके खाते से पैंसे निकाले गए। पिछले दिनों जब वह बैंक में पैंसे निकालने गई तो उनके खाते से पूरे पैंसे निकाले जा चुके थे। जिसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों से शिकायत की और अपना आक्रोश जताया। पूछे जाने पर बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक के दस्तावेजों में बेटी का आधार कार्ड की जगह उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-नौगांव निवासी सुरेश का आधार कार्ड लगा हुआ है, जिस कारण इस शख्स द्वारा उनके खाते से लगातार दो वर्ष से पैंसे निकाले जा रहे थे। इस व्यक्ति की ओर से सीएससी सेंटर से पैंसे निकाले गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों को संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी होने के बाद भी बैंक हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा, जिससे प्रतीत होता है कि पूरे मामले में बैंक की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि अनजान शख्स ने खाते से दो लाख पैंसठ हजार पांच सौ सत्तर रुपए की धनराशि निकाल दी और बैंक को खबर तक नहीं लगी और ना ही उन्हें कोई जानकारी दी गई। उन्होंने मामले में थाना ऊखीमठ में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image732409693-1641220092931.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image737027298-1641220110509.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image735180256-1641220121350.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image729639130-1641220132874.jpg)
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी, दिनेश सेमवाल, वसुदेव नेगी, शिवानंद सेमवाल, निर्मल चौधरी, जयदीप भंडारी, भूपेंद्र कुमार, अनूप नेगी, लक्ष्मण पंवार ने कहा कि लोग अपने पैंसों को सुरक्षित रखने के लिए बैंक में जमा करते हैं और अगर बैंक से ही पैंसा गायब होने लगे तो, ऐसे में खाताधारक कहां अपना पैंसा सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पीड़ित महिला उनका पैंसा वापस दिलाया जाय। अन्यथा बैंक कर्मचारियों के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित महिला की प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image728715609-1641220208370.jpg)