वीर बलिदानियों को याद कर ग्रामीणों ने किया नमन्
विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के विभिन्न गांवों में मनाया गया ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम को ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की ओर से बढ़-चढ़कर भागीदारी की और देश की रक्षा की लिए शहीद हुए वीर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0049-1024x461.jpg)
‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने बताया कि विकासखंड अगस्त्यमुनि की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ग्राम पंचायत मालखी, नागजगई, कांडा, फलई, डांगी व बंगोली ग्राम पंचायत में शहीद महिताब सिंह रावत के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया तथा सभी ग्राम पंचायतों में वीर सेनानियों के सम्मान में (शिला फलकम) स्थापित किये गये एवं बीर सेनानियों की स्मृति में पौधरोपण किया गया तथा पंचप्रण की शपथ दिलाई और ध्वजारोहण राष्ट्रगान किया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा सेल्फी ली गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने वसुधा वंदन एवं वीरों का वंदन पूर्ण आदर के साथ करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, वरिष्ठजन, ग्रामवासी व शहीद सैनिकों के परिजन मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0047-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0052-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0045-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0046-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0048-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0044-1024x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0051-1024x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0050-1024x768.jpg)