सुपरवाइजर पदों के लिए 18 से भर्ती शिविर का आयोजन
रुद्रप्रयाग। सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए विकासखंड स्तर पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर आयोजित करने के लिये सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये व्यवस्था बनाने के लिये कहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/images-63-300x198.jpeg)
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि एसएससीआई लि. की ओर से सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए खंड विकास स्तर पर 18 सितंबर से भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखंड जखोली में 18 व 19 सितंबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह विकासखंड ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा विकासखंड अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/images-64-300x157.jpeg)
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के लिये न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 21 से 36 के मध्य, ऊंचाई 168 सेमी तथा वनज 56 से 90 किग्रा के मध्य होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 21 से 36 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी तथा वजन 56 किग्रा से 90 किग्रा के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए 9690336779 व 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को उनसे संबंधित निर्धारित तिथियों में नियमानुसार भर्ती शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/images-62-300x225.jpeg)