केदारनाथ धाम में दोबारा शुरू हुए पुनर्निर्माण कार्य
मौसम साफ होने के बाद चिनूक की लैंडिंग को लेकर हेलीपैड से हटाई गई बर्फ
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। मौसम साफ होने पर सबसे पहले धाम में तैनात मजदूरों ने हेलीपैड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेलीपैड से बर्फ साफ होने के बाद चिनूक हेलीकाप्टर की मदद से यहां पुनर्निर्माण कार्य की सामग्री पहुंचाई जाएगी। फिलहाल, केदारनाथ धाम में एफ फीट तक बर्फ जमी हुई है, बावजूद इसके 250 से अधिक मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0005-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0006-1024x768.jpg)
केदारनाथ धाम में इन दिनों मंदाकिनी नदी किनारे 13 भवनों के अलावा, म्यूजियम, सरस्वती नदी पर साठ मीटर स्पान का पुल, चिकित्सालय भवन, संगम पर स्थित घाट सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों को 2024 के यात्रा सीजन शुरू होने से पहले पूरा किया जाना है। ऐसे में शीतकाल में भी केदारनाथ धाम में कार्य जारी हैं। इस माह अंत तक धाम में कार्य चलते रहेंगे। बर्फबारी अधिक होने से धाम में अब दिक्कतें भी होने लगी हैं। बीते दो दिनों तक धाम में लगातार बर्फबारी हुई, जिस कारण कार्य भी रूके रहे। बृहस्पतिवार सुबह मौसम साफ होने पर फिर से कार्य शुरू हो गये हैं। मजदूरों के अलावा जेसीबी मशीनों के जरिये भी बर्फ को साफ करने का कार्य किया जा रहा है। बर्फबारी के बाद अब पूरी केदारनगरी सफेद नजर आ रही हैं। डीडीएमए के कनिष्ठ अभियंता चेतन चैहान ने बताया कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद निर्माण कार्य रोक दिये गये थे। मौसम साफ होने के बाद अब फिर से पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिये गये हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0009-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0007-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0008-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0005-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0006-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0001-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0002-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0003-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231214-WA0004-1024x768.jpg)